कटनीमध्य प्रदेश

पुलिस ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की फरियाद, ग्रामीण सुरक्षा एवं जन जागरूकता के लिए कटनी पुलिस की पहल

कटनी, यशभारत। जिले में पुलिस ग्राम एवं पुलिस जन चौपाल का आयोजन एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जनसंवाद को सशक्त बनाना, अपराधों की रोकथाम करना, नागरिकों को सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक करना है। ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में पुलिस की सशक्त पहुंच, जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का प्रसारण, सजग दृष्टि योजना के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे लगवाना, साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी सिम एवं बैंक खातों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता, नशे से दूरी है जरूरी अभियान का प्रचार-प्रसार, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, पंचायत स्तर पर सूचनाओं उके आदान प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

इन क्षेत्रों में लगी चौपाल

बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पथराड़ी पिपरिया, उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया पचपेड़ी, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पडऱभटा, कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां, चाका, बिलहरी, सलैया चौकी क्षेत्र के बिलहरी, बाकल थाना क्षेत्र के इमलिया, राजासलैया, बरही थाना क्षेत्र के पिपरियाकला, खितौली, माधवनगर थाना क्षेत्र के निवार पहाड़ी, पडुवा, रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक, कोतवाली थाना क्षेत्र के खरखरी, खिरहनी फाटक, एनकेजे थाना क्षेत्र के खिरहनी, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडेहा, कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा में ग्राम चौपाल आयोजित की गई ।

चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

इसी तरह रीठी में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। इन ग्राम चौपाल कार्यक्रमों में सरपंच, उपसरपंच, पंचए, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी तथा डायल-112, साइबर सुरक्षाए महिला एवं बालिका सुरक्षा, सडक़ सुरक्षा, ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस, जन समन्वय सुदृढ़ करने के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button