पुलिस ने दी दबिश : 8 जुआड़ी गिरफ्तार,13 लाख 91 हजार का मशुरका जप्त

धूमा यश भारत:-सिवनी जिले में जुआड़ी और सटोरिया सक्रीय है जिनपर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।जहां रात्रि में धूमा पुलिस ने जुआ फड पंर दबिश देकर 13 लाख 91 हजार का मशुरका के साथ 8 जुआरियों को धूमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।धूमा थाना प्रभारी ने सुबह 11 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खमरिया रोड पहाडी का जंगल में मील के पास कुछ जुआड़ी कार से बाहर जिलों से आकर जुआ खेल रहे है।टीम बनाकर दबिश दी गई जहां जंगल के किनारे में कुछ जुआडियान मोवाईल की टार्च की रोशनी में जुआ खेलते मिले।
जिनसे जुमला 218000 रुपये व 52 ताश के पते एक प्लास्टिक की बोरी फट्टा 7 एन्ड्राईड मोबाईल फोन एवं कीपैड मोबाईल कुल जुमला कीमती 73000 रुपये, एक टाटा नेक्सान कम्पनी की कार क्र.MP20CH6114 कीमती करीबन 8 लाख, एक मारुति कम्पनी की अल्टो कार क्र.MP22CA4394 कीमती करीबन 3 लाख कार मिली। आरोपियो के विरुध्द अपराध धारा 13 जुआ एक्ट व धारा 112 (2) भा न्या संहिता का घटित करना पाये जाने से प्रकरण सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
ये हुए गिरफ्तार गिरफ्तार:-
1.सचिन जैन पिता अशोक जैन उम्र 47 वर्ष निवासी गोटेगांव
2.आनंद राय पिता विनोद राय उम्र 44 साल निवासी गोटेगांव
3.राहुल चौकसे पिता किशोरी लाल चौकसे उम्र 35 साल गोटेगांव
4.वचन उइके पिता रामगोपाल उइके उम्र 40 साल निवासी मिशन टोरिया लखनादौन
5.प्रेम सिंह राजपूत पिता झाम सिंह राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम खैरनरा
6.भागचंद प्रजापति पिता कृष्ण कुमार प्रजापति उम्र 33 साल निवासी ग्राम खैरनार
7.मनोज कृपलानी पिता शीतल दास कृपलानी उम्र 45 साल निवासी पटेल वार्ड गोटेगांव
8.अरविंद सिंह ठाकुर पिता परसराम ठाकुर उम्र 44 साल निवासी बोस्वाद गोटेगांव
जप्त मशरूका-
राशि नगद 2.18 लाख
मोबाइल एंड्रायड 7 नग कीमती 70,000 रुपये,1 नग मोबाइल कीपैड वाला कीमती 3,000 रुपये,1 आल्टो कार क्रमांक MP-22-CA-4394 कीमती 3 लाख,1 नेक्सॉन कार क्रमांक MP-20-CH-6114-कीमती 8 लाख कुल बरामद मशरूका 13 लाख 91 हजार रूपये।
इस कार्यवाही में शत्रुघन पटले थाना प्रभारी धूमा, सहायक उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा,आरक्षक सतीश ठाकुर,अरुण पटेल,जितेन्द्र सोनी,नेक सिह,चालक रवि यादव, अतुल, सायबर सेल सिवनी से सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र जायसवाल शामिल रहे।







