कटनीमध्य प्रदेश

पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर रात भर की गुंडे-बदमाशों की धरपकड़, 127 वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर कार्रवाई

कटनी, यश भारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नाइट कॉम्बिंग गश्त का व्यापक अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई तथा संगठित एवं सख्त कार्यवाही की गई। नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार 37 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। 52 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय द्वारा जारी 63 जमानती वारंट एवं 54 समंस की तामीली। 34 निगरानी बदमाशों एवं 43 गुंडा बदमाशों की सघन जांच की गई।आबकारी एक्ट के तहत 24 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किये गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के अंतर्गत जुआ/सट्टा खेलते एवं खिलाते पाए जाने पर 6 प्रकरण दर्ज किये गए। आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध।किये गए। इसी तरह धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग करने की आशंका पर 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 56 प्रकरणों में 68 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। धारा 129 बीएनएसएस के तहत 22 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। बिना कारण देर रात्रि घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी दी गई। यात्रियों एवं परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने में सहायता की गई। बैंकों एवं एटीएम परिसरों पर पुलिस बल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button