कटनीमध्य प्रदेश

पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, रात भर में सैकड़ा भर से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई तथा संगठित एवं सख्त कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में कॉम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार 15 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। 35 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जारी 51जमानती वारंट एवं 123 समंस की तामीली की गई। 41 निगरानी बदमाशों एवं 40 गुंडा बदमाशों की सघन जांच की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध गांजा जप्त किया गया। आबकारी एक्ट के तहत 14 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए। जुआ एवं सट्टा अधिनियम के अंतर्गत जुआ एवं सट्टा खेलते एवं खिलाते पाए जाने पर 2 प्रकरण दर्ज किए गए। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालकों पर 30 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग करने की आशंका पर 2 आरोपियों, धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 37 प्रकरणों में 41 व्यक्तियों,धारा 129 बीएनएसएस के तहत 13 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
बैंकों एवं एटीएम परिसरों का निरीक्षण
इसके अलावा प्रमुख चौक चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। बिना कारण देर रात्रि घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी दी गई। यात्रियों एवं परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता की गई एवं बैंकों एवं एटीएम परिसरों पर पुलिस बल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button