पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गौ हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

दमोहlथाना दमोह देहात पुलिस ने गौवंश वध मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही 14 जुलाई को सुनार नदी किनारे ग्राम नरसिंहगढ़ स्थित पुराने रोपवे के पास मवेशी के अवशेष मिलने की सूचना के बाद की गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता और सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांच को आगे बढ़ाया गया।
27 जुलाई को पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (MP34 CA 5444) और अन्य उपकरण बरामद किए गए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. साहिल पिता समीम कुरेशी (22) – बजरिया वार्ड नं. 07, कसाई मंडी दमोह
2. आकाश उर्फ डूठा पिता रियाज कुरैशी (29) – बजरिया वार्ड नं. 07, कसाई मंडी दमोह
3. हसनैन उर्फ छिंग्गे पिता गूड्डू उर्फ गुफरान कुरैशी (19) – कसाई मंडी दमोह
4. सोहन पिता निरपत सीग लोधी (24) – मुश्कीबाबा वार्ड नं. 04, दमोह
पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में निरीक्षक रचना मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल, सउनि अकरम खान सहित कई पुलिस जवानों और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







