जबलपुरमध्य प्रदेश
पुराने बदमाश डंका को पुलिस ने दबोचा : चाकु से ताबड़तोड़ वार कर हो गया था फरार, पूछताछ जारी

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर में चाकूबाजी कर, फरार हुए आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने आरोपी की कुंडली खंगाली तो पता चला कि आरोपी पुराना बदमाश है और अनेक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि संजय नगर निवासी शुभम चतुर्वेदी और निशांत उर्फ डंका राठौर का पुराना विवाद था। जिसके बाद आरोपी ने पीडि़त के ऊपर प्राणघातक हमला करते हुए चाकू से गोदकर फरार हो गया था। जिसके बाद पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।







