
रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है और बच्चे की तलाश की जा रही है। मामला 8 साल के बच्चे के अपहरण से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
घटना रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के तहत आने वाली कॉलोनी हिमालयन हाइट्स से जुड़ी हुई है। यहां अपने घर के बाहर खेल रहा 8 साल का युगविहान अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पूरी कॉलोनी में बच्चों को ढूंढा मगर कहीं नहीं मिला। घबराकर इस मामले की सूचना राजेंद्र नगर थाने में दी गई। मां-पिता में विवाद है। जिस गाड़ी में अपहरण हुआ है वह उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड है, इसलिए शंका पिता पर ही जा रही है।पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे के परिजनों से पूछताछ की तो बच्चे के मामा युवराज ने बताया कि हमें बच्चे के पिता पर इस मामले में शक है। दरअसल बच्चे की मां अपने पति से अलग होकर रायपुर में रह रही थी। युवराज ने बताया कि बच्चे का पिता इससे पहले भी एक दो बार ऐसे प्रयास कर चुका है।






