जबलपुरमध्य प्रदेश

पाटन में युवक पर पत्थर से हमला : सिर और आंख से निकला खून, चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। पाटन के अग्रवाल धर्मशाला के सामने देर रात चार आरोपियों ने एक राय होकर, पुरानी रंजिश को लेकर पत्थर से हमला कर सिर और आंख में हमला कर, लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार कृष्ण कुमार ठाकुर 21 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि उसकी बुराई नंदा सेन एंव दुर्गी सेन से चल रही है । देर रात जब वह बस स्टेण्ड से अपने घर जा रहा था जैसे ही अग्रवाल धर्मशाला के सामने पहुंचा तभी दुर्गी उर्फ राजेश सेन, दुर्गेश सेन का भाई नंदा उर्फ मनोज सेन एवं इत्तू तथा शेख हुसैन चारों एक राय होकर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो चारों उसके साथ मारपीट करने लगे, दुर्गी एव नंदा ने पत्थर से हमलाकर सिर आंख के पास , माथा , सिर घायल कर दिया और मौकेे से फरार हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button