पहली प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान ने कहा : पुलिस के सहयोगी और साथी बनें पत्रकार, निडर होकर करें पत्रकारिता
कटनी, यशभारत। अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवागत पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग बहुत ही निडर होकर पत्रकारिता करते हैं। मुश्किलों का सामना करते हुए आम जनता की बातों को, उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करते हैं। खबर को निकालने का प्रयास करते हैं। जो कि काबिले तारीफ है। इसी तरह पुलिस अधिकारियों को भी शासन ने आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तैनात किया है। एसपी ने कहा कि आप लोग पुलिस के सहयोगी और साथी बनें। जिससे हम कटनी में भयमुक्त वातावरण तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि में जबलपुर का रहने वाला हूं और मेरे ग्रह जिले से कटनी काफी नजदीक है, हालांकि में कटनी पहली बार आया हूं और यहां आकर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। कटनी से पहले भोपाल और इंदौर में मुझे सेवाएं करने का मौका मिला है। आज से कटनी जिले में मेरा कार्यकाल स्टार्ट हुआ है। आप सभी से अपेक्षा करूँगा कि आप लोग आम जनता की शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से मेरे सामने लाएं। जिससे इन शिकायतों का समय रहते निराकरण किया जा सके। लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगा।कटनी, यशभारत। अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवागत पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग बहुत ही निडर होकर पत्रकारिता करते हैं। मुश्किलों का सामना करते हुए आम जनता की बातों को, उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करते हैं। खबर को निकालने का प्रयास करते हैं। जो कि काबिले तारीफ है। इसी तरह पुलिस अधिकारियों को भी शासन ने आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तैनात किया है। एसपी ने कहा कि आप लोग पुलिस के सहयोगी और साथी बनें। जिससे हम कटनी में भयमुक्त वातावरण तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि में जबलपुर का रहने वाला हूं और मेरे ग्रह जिले से कटनी काफी नजदीक है, हालांकि में कटनी पहली बार आया हूं और यहां आकर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। कटनी से पहले भोपाल और इंदौर में मुझे सेवाएं करने का मौका मिला है। आज से कटनी जिले में मेरा कार्यकाल स्टार्ट हुआ है। आप सभी से अपेक्षा करूँगा कि आप लोग आम जनता की शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से मेरे सामने लाएं। जिससे इन शिकायतों का समय रहते निराकरण किया जा सके। लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगा।








