कटनीमध्य प्रदेश
पर्युषण पर्व के समापन पर शहर में धूमधाम से निकली श्री जी की भव्य शोभायात्रा, रंगोली बनाकर आरती उतारकर किया गया स्वागत


कटनी, यश भारत। जैन समाज के पर्वराज पर्युषण पर्व के अवसर पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा आज रविवार को जैन बोर्डिंग हाउस से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घंटाघर, भगवती चौराहा, नई बस्ती, हीरागंज, मेन रोड, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार से होते हुए जवाहर चौक से जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचकर धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इसके उपरांत यहां परम पूज्य मुनि श्री 108 पदम सागर जी महाराज के मांगलिक प्रवचन हुए। यात्रा में धर्म ध्वजा लेकर अश्वारोही बग्घियों में सवार होकर चल रहे थे। धर्मामनुरागी महिलाएं डीजे की करतल ध्वनि पर नृत्य करते हुए चल रही थीं। युवाजन पालकी एवं रथ पर श्री जी को लेकर श्रावक श्राविकाएं चल रहे थे। शोभा यात्रा में समाज के लोग बडी संख्या में शामिल हुए।







