मध्य प्रदेशराज्य
पत्नी की पीट-पीट कर नृशंस हत्या : आरोपी पति नागपुर से गिरफ्तार…30 हजार रुपए का था इनाम घोषित, पुलिस को 3 साल से दे रहा था चकमा
मंडला l मंडला पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन साल से फरार चल रहे पत्नी हत्या के आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी श्यामसिंह धुर्वे (35) ने 20 मई 2022 को डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
थाना घुघरी में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को नागपुर के थाना बाड़ी क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







