मध्य प्रदेशराज्य

नृशंस हत्याकांड : महिला का सिर किया धड़ से अलग : घर के पीछे क्षत-विक्षत मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Table of Contents

 रीवा ।जिले में महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई ।शव घर के पीछे क्षत-विक्षत हालत में मिला, सिर धड़ से अलग था। घर से थोड़ी दूरी पर सिर मिला। मामला बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव का है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान लीलावती पटेल (60) के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। गांव के लोगों ने उनकी बेटी को सूचना दी, जिसके बाद नीता पटेल मौके पर पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 बताया जा रहा है कि उनकी मां की बेरहमी से हत्या की गई। शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए सिर काटकर अपने साथ ले गए। उनकी मां की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button