कटनी

निर्देशों की अवहेलना, प्रतिबंध के बावजूद अवैध नलकूप का खनन, ढीमरखेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक किए जब्त

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति नलकूप खनन कर रहे आरोपियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 10 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़ा में बिना अनुमति रोटरी बोर मशीन के जरिए अवैध रूप से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक 10 चक्का ट्रक केए 51 एमए 3375 अशोक लीलैंड में बोरिंग मशीन लगाकर खुदाई की जा रही थी। वहीं पास में एक अन्य सपोर्ट ट्रक केए 45 एएच 2812 भी खड़ा मिला। मौके पर मौजूद चालक्रप्रिया स्वामी 40 वर्ष निवासी तमिलनाडु से बोरिंग की वैध अनुमति मांगी गई लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर लिया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्य प्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एएसआई विजयेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button