मध्य प्रदेशराज्य
नाले में मिला नवजात शिशु : ग्रामीणों ने पहुंचाया जिला अस्पताल ,हालत नाजुक
नरसिंहपुरl जिले के मुराछ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवजात शिशु को नाले के किनारे कीचड़ में पड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल नवजात शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया बताया जा रहा है कि शिशु की हालत नाजुक हैं l
जानकारी के अनुसार ग्रामीण जनों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने शिशुपाल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैl नवजात बच्चे के माता-पिता कौन है और शिशु को इस हालत में कौन छोड़ कर गया है अब यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा l







