नरसिंहपुर lजिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बालाजी धाम कॉलोनी के पास एक नाले से युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही गोटेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका कर्मचारियों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव के शवगृह में रखवाया गया।
इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान गोटेगांव निवासी युवक चुन्नी यादव के रूप में हुई है, जो पैरों से दिव्यांग था। युवक के पिता रामप्रसाद यादव ने 19 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
Back to top button