जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नायाब धान की नई किस्म : लागत कब मुनाफा ज्यादा, खरपतवार भी हो जाते हैं नष्ट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला, यश भारत lजनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत बीजेगाँव के पोषक ग्राम कटारे मोहगांव निवासी किसान सूर्य प्रकाश पुसाम के खेतों मैं डीएसआर पद्धति से लगाई हुई सवाना 134 FP धान का फसल प्रदर्शन सवाना कंपनी से आए हुए कंपनी प्रबंधक सुमेर देहरिया एवं जिला एमडीओ गोविंद वन्देवार के द्वारा किसान के खेत मैं आस पास से आय सभी किसानों एवम ग्राम वासियों की उपस्थिति मैं किया गया फसल प्रदर्शन,कंपनी प्रबंधक देहेरिया महोदय ने सभी किसानों को जागरूक करते हुए बताया की यह फसल में सादा लामा लमेरा जो धान में होती है वह पूरी तरह खत्म हो जाती है।

 

इसमें सिर्फ वही धान बचती है जो किसान ने लगाया हुआ है।इन्होंने बताया की जो रोपा होता है उसकी अपेक्षा यह बोआर में सादा लामा सजवान लामेरा की दिक्कत खत्म हो जाती है साथ ही बताया की रोपा पद्धति का प्रयोग कर उपज की गई धान मैं लागत के साथ साथ कड़ी मेहनत की समस्या का सामना करना पड़ता हैं किंतु फुल पेज सवा 134FP सवाना धान से सीधे डीएसआर(बुआर) के माध्यम से लागत की बचत भी होती है और कम मेहनत मैं ज्यादा पैदावार प्राप्त की जा सकती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान नेता प्रजय जैन,अमित कटारे,रामानंद पूसाम,तोषण प्रसाद कटारे,तारा सिंह गुमास्ता,गजराज परते,अरविंद सरोते,संतोष गुमास्ता,जीआरएस प्रदीप गुमास्ता,संजय गुमास्ता,छोटू पूसाम,सरपंच विजय परते,सुमित उईके,सुमरसिंह मरकाम,मनीष कुमार वरकड़े,चिरोजीलाल गुमास्ता,अशोक कोकड़ियां,हरिलाल मरावी,ग्राम किसान एवं पास ग्राम किसान सम्मालित हुए।

 

 

इनका कहना है…. 

मैने इस मानसून सत्र में फुल पेज धान सवाना कंपनी की डीएसआर विधि से बोनी की। मुझे यह धान रोपा से भी अच्छी लगी। इस धान में कल्ले फूटते है एवं इसका जो नींदा नाशक आता है वह सभी नींदा खरपतवार अन्य धान को नष्ट कर देता है।

श्री सूर्य प्रकाश पूसाम, वरिष्ठ किसान कटारे मोहगांव

 

हमने यहां पर फुल पेज सवाना धान जो की सादा लामा मुक्त है और सीधी बुवाई के लिए यह धान उपयुक्त है जो की 120 दिन इसकी उम्र है और इसके सीधी बिजाई में काम आता है आज हमने इस धान के बारे में फसल प्रदर्शन रखा था यहां पर सबसे अधिक किसानों ने भाग लिया देखा समझा और उन्हें पसंद भी आया। किसानों का कहना है कि सर यह तो हमारे लिए बहुत आसान पद्धति है खरपतवार की समस्या भी खत्म हो रही है। और सादा लामा जो की बिलकुल भी नहीं आता है।सभी किसानों ने सवाना कंपनी को सरहाया,और बहुत पसंद किया।

श्री सुमेर दहेरिया, सवाना कंपनी प्रबंधक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu