जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नहर पर बनी पुलिया बन रही दुर्घटनाओं का कारण :  आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम , एम्बुलेंस टक्कर में 3 लोगों की हो गई थी मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी| जिला मुख्यालय से छिंदवाड़ा रोड़ पर नहर पर बनी पुलिया के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। जिसके विरोध में आज दोपहर लगभग 3 बजे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित कर दी। और कहा की इस स्थान पर ऐसी दुर्घटना हो चुकी है जिसमे कई लोग घायल हुए तो कुछ लोगो की मौत हुई है। विगत 2 दिनों ही दो पहिया वाहन और एम्बुलेंस टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

 

आम जन का मानना है की दुर्घटना की वजह सड़क निर्माण में तकनीकी खराबी है। इसके सुधार के लिए शहर के युवाओ द्वारा मांग की जा रही थी जिस पर विभाग द्वारा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा था। विभागीय अधिकारियों की लचर और लापरवाह कार्यप्रणाली से नाराज युवाओं ने आज छिंदवाड़ा रोड़ में जाम लगाने का प्रयास किया,प्रशासन के आश्वासन के बाद हटे युवाl

 

सड़क जाम की जानकारी लगते ही प्रशासन हरकत में आया और युवाओं को सड़क सुधार का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वसान के बाद युवाओं ने रास्ता खोल दिया और यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू हुआ।वहीं जलसंसधान विभाग के द्वारा नहर निर्माण कार्य किया गया है। इस पुलिया में सड़क ख़राब होने की वजह से वाहन नियंत्रण खो कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। जिले के नागरिकों द्वारा जब सड़क सुधार के लिए राज्य मार्ग विभाग (MPRDC) से मांग की गई तो विभाग द्वारा इसे जलसंसाधन की जिम्मेदारी बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया तो वही जब जल संसाधन के मुख्य अभियंता अशोक डेहरिया से चर्चा की गई तो उन्होंने इसे राज्य मार्ग विभाग की जिम्मेदारी बताई।

 

मुख्य अभियंता ने सड़क निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 11 लाख रूपये जमा करने की बात भी कही। दोनों ही विभाग द्वारा जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाली जा रही है। अधिकारियों के गैरजिम्मेदार रवैया से आम जनता क परेशानी का सामना करना पड़ रहा और दुर्घटना में लोग अपनों को खो रहे है। इस मामले में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई वह हमारे अपने है। सड़क में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। इसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही इसका सुधार कराया जायेगा।

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक डेहरिया का कहना है कि हमारे द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण का MPRDC द्वारा कराया गया है। इसके लिए हमारे विभाग द्वारा 11 लाख रूपये जमा कराये गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu