कटनीमध्य प्रदेश
नहर के कर्मचारी का फांसी लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कटनी। स्लीमनाबाद के पास निर्माणाधीन बरगी नहर के एक कर्मचारी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फांसी लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ग्राम खिरहनी में निर्माणधीन नहर का काम कर रही राबिंसन कम्पनी के एक कर्मचारी ने आठ महीने की सैलरी न मिलने से फांसी लगाने का प्रयास किया। अन्य कर्मचारियों ने मदद न की होती तो अनहोनी हो सकती थी। यश भारत वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस सम्बंध में स्लीमनाबाद टीआई अखलेश दाहिया ने कहा कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है।स्टाफ को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।