मध्य प्रदेशराज्य

नशे में हुई कहासुनी के बाद दबंगों का हमला: तलवार से किया हमला, घर में तोड़फोड़, स्कूटी क्षतिग्रस्त

सतनाlसिजहटा गांव में दबंगई की हदें पार हो गईं जब एक परिवार पर दो बार जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि पहला हमला 19 जुलाई को शराब के नशे में कहासुनी के बाद हुआ। लल्लन केवट और उसके साथियों ने विश्राम चौधरी के साथ मारपीट की।

पीड़ित विश्राम ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता का लाभ उठाते हुए आरोपियों ने रविवार शाम को दोबारा हमला बोल दिया। इस बार हथियारों और तलवारों से लैस होकर आरोपी विश्राम के घर पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया।

 

तोड़फोड़ और जानलेवा धमकी

हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया और यहां तक कि घर की दीवार तक गिरा दी। बताया जा रहा है कि हमले के समय विश्राम घर पर मौजूद नहीं थे। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते उन्हें घर छोड़ने तक की नौबत आ गई है। मामले की दोबारा शिकायत कोलगांवा थाने में की गई है।

 

कोलगांवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि, पीड़ित परिवार पुलिस की निष्क्रियता को लेकर बेहद आक्रोशित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button