कटनीमध्य प्रदेश
नवरात्र : जालपा मढिय़ा बनी आस्था का प्रमुख केन्द्र, हर दिन हो रहा माता का अनुपम श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

कटनी, यशभारत। नवरात्र पर शहर की जालपा देवी मढिय़ा हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। दूर-दूर से लोग आकर माता के दरबार में शीश झुका रहे हैं। मातारानी सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। यहां विराजी माता जालपा, माता कालका, माता सरस्वती और मरही माता का हर दिन अनुपम श्रृंगार होता है। आज नवरात्र के दूसरे दिन माता का ब्रह्मचारिणी स्वरूप में श्रृंगार किया गया।







