जबलपुरमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर की नवविवाहिता की जबलपुर में मौत : एक साल पहले खुशियों की शहनाई बजीं थी,घर में लगा ली आग

जबलपुर, यशभारत। एक साल पहले खुशियों की शहनाई बजीं थी, सब खुश थे। लेकिन एक साल बीतने के बाद अचानक क्या हो गया कि नवविवाहिता ने आग लगा ली। मामला हांलाकि जांच में है। लेकिन परिजनों ने बताया कि वह घर पर नहीं थे, तब यह अग्रिहादसा हो गया। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया, जहां से महिला को जबलपुर में रेफर किया गया और इलाज के दौरान पीडि़ता ने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार सत्यपाल राजपूत निवासी पिपरिया कला, नरसिंहपुर का विवाह एक वर्ष पहले ही 22 वर्षीय युवती के साथ हुआ था। लेकिन किसी बात को लेकर पीडि़ता ने आग लगा ली। वहीं, परिजनों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ घर में कोई नहीं था, आग कैसे लगी किसी को नहीं पता। फिलहाल मेडिकल चौकी में जीरो का मर्ग कायम किया गया है। अग्रिम जांच हेतु डायरी नरसिंहपुर स्थानांतरित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button