नगर सत्ता के लिए भाजपा-कांग्रेस ने आखिरी दिन झोंकी ताकतः अन्नू के लिए सड़क पर उतरे तन्खा और विधायक, जामदार के लिए सांसद मनोज तिवारी-बीडी ने मांगे वोट

जबलपुर, यशभारत। नगर सत्ता के लिए भाजपा-कांग्रेस ने आखिरी दिन जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र जामदार की ओर से आखिरी दिन प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने मोर्चा संभाला तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा और विधायक एक बार फिर सड़क पर उतरें। दोनों दिग्गज पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार की।
नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है कांग्रेस और भाजपा द्वारा महापौर पद के प्रत्याशियों और पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के समर्थन में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा व विधायक तरुण भनोट विनय सक्सेना लखन गोरिया संजय यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिस ने शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सांसद मनोज तिवारी ने श्री जामदार के पक्ष में जनसंपर्क कर बाइक रैली निकाली।
