जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम ने दुकानों को बढ़ाया किरायाः अब दुकानदारांे को 20 प्रतिशत से ज्यादा किराया देना होगा

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम के प्रशासक बी. चन्द्रशेखर के द्वारा निगम स्वामित्व की सभी दुकानों में 20 प्रतिशत किराया वृद्धि संबंधी आदेश पारित किया गया है। पारित संकल्प के संबंध में अपर आयुक्त वित्त महेश कुमार कोरी ने बताया कि प्रशासक श्री चन्द्रशेखर के द्वारा संकल्प क्रमांक 152 दिनांक 23 फरवरी 2022 के अनुसार निगम स्वामित्व की सभी दुकानों में 20 प्रतिशत की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त वृद्धि स्टेडियम मार्केट की सभी 64 दुकानों को छोड़कर निगम स्वामित्व की सभी दुकानों में 1 मार्च 2022 से प्रभावशील होगी। इस आश्य संबंधी संकल्प एवं आदेश की काॅपी प्रभारी ई नगर पालिका निगम जबलपुर के साथ-साथ उपायुक्त पी.एन. सनखेरे, और बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को भी कार्रवाई सुनिश्चित करने प्रेषित की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button