नगर निगम की कार्रवाई पर मर्डर की धमकी : क्षेत्र में हड़कंप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में अवैध अतिक्रमणों पर नगर निगम ने कार्रवाई कर, दुकानें हटवा दी थीं, जिसके बाद इंटरवाईजेस दुकान संचालक अब शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए मुआवजा की मांग कर रहा है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप है। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पप्पी देवी प्रजापति पति जुगल किशोर 45 वर्ष निवासी ब्रजमोहन मांडवा ने बताया कि गोरखपुर में सहाना शेख की इंटरप्राइजेस की दुकान है। कुछ दिन पहले नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने उसकी दुकान ढहा दी। जिसके बाद सहाना शेख इस कार्रवाई का जिम्मेदार उसे मानते हुए मुआवजा की मांग कर रही है।
लाखों रुपयों का मांग रहे मुआवजा
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी सहाना शेख का कहना है कि उसने नगर निगम को लिखित में शिकायत देते हुए बताया था कि उनकी दुकान शासकीय जमीन पर संचालित है। जिसके बाद ही उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में आरोपी सहाना शेख का हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। लेकिन वह इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है। अब आरोपी लाखों रुपयों का मुआवजा मांगते हुए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देे रही है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।






