नगर निगम कर्मी से चाकूबाजी : बाइक रोककर जमकर की मारपीट, आपसी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। रंाझी के गोकलपुर में नगर निगम कर्मचारी की बाइक रोककर दो बदमाशों ने चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरा मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को असलम खान 22 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर ने बताया कि नगर निगम जलशोधन रांझी में काम करता है। देर रात उसकी डियूटी रात में थी। जलशोधन से खाना खाने अपने घर शोभापुर बाइक से जा रहा था। जैसे ही शुक्ला एजेन्सी गोकलपुर के पास पहुॅचा कि आपे आटो में 2 अज्ञात व्यक्ति उसे रास्ता मे रोककर पूछने लगे कि कहां जा रहा है , उसने कहा कि घर जा रहा हूूं तो उसके साथ गाली गलौज करते हुये एक ने उसे पकड़ लिया तथा दूसरे ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।







