कटनी

धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड की रायपुर से गिरफ्तारी, महार्षि संस्थान की जमीन विक्रय मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। महार्षि संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को ढीमरखेड़ा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदी पटेल, मुकेश पटेल द्वारा महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। रिपोर्ट पर ढीमरखेड़ा थाने में मामला दर्ज आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश पटेल ने एसआरएम फाउडेंशन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर किया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल ने फर्जी बैंक खाता खुलवाया था, जिससे मनीष पांडे, दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर करते थे। आरोपी मुंकूदी एंव मुकेश को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे के रायपुर में होने की खबर मिली। उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पांडे को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button