जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
धान अफरा तफरी मामले में 16 राइस मिलरो सहित 28 पर FIR, यश भारत की खबर पर लगी मुहर

जबलपुर, यश भारत। धान अफरा तफरी मामले में जो जबलपुर के लोकल मिलर पर प्रशासन द्वारा जांच की जा रही थी उसमें 16 राइस मिलों पर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 12 अन्य कर्मचारी भी शामिल है । जिसमें नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम दिलीप किरार का भी नाम शामिल है । जिन पर पहले से ही मामले दर्ज थे वहीं जिन 16 राइस मिलों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है वे सभी जबलपुर के लोकल राइस मिलर है। इसके पहले जबलपुर जिले के बाहर के 17 राइस मिलर पर मामला दर्ज हो चुका है।








