जबलपुरमध्य प्रदेश
दो महीने पहले हुआ गोली कांड का मामला : पुलिस ने की 14 आरोपियों पर इनाम की घोषणा

रीवा l आकृति टॉकीज के पास दो महीने पहले हुए गोली कांड के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों पर इनाम की घोषणा कर दी। बताया गया कि 4 नवंबर को हुए गोली कांड के मामले में एक पक्ष के 11 जबकि दूसरे पक्ष के तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
एसपी विवेक सिंह ने एक आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 7-7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।