इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट : MP-राजस्थान में 250 डैम ओवरफ्लो, प्रयागराज से 50 हजार छात्रों का पलायन

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में 200 और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है।

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री दौरे पर जाएंगे। यहां फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान गई है। इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश: आंधी के साथ बारिश, हाईवे ब्लॉक, भोपाल में क्रूज डूबा
पिछले 48 घंटे से ज्यादा बारिश के चलते कई नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं। 50 से ज्यादा डैम ओवर फ्लो हैं। जबलपुर में बरगी डैम के 17 और नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 गेट खोले गए हैं। बारिश की बात करें तो गुना में सबसे ज्यादा 7 इंच, सागर में 6.5 इंच,  भोपाल में 24 घंटे में 10 इंच पानी गिरा है। यहां अब तक 60 इंच बारिश हो चुकी है। 2016 में यहां 56.58 इंच बारिश हुई थी, जो रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड सोमवार को टूट सकता है। बारिश के चलते भोपाल के बड़ा तालाब के बोट क्लब पर खड़ा क्रूज आधा डूब गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button