
जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दोनों ने एक दूसरे से स्टेट हेंगर में मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इधर सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात को लेकर वार जारी हो गया। है। ट्विटर पर यूजर लिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुलाकात करना चाहते हैं पर सीएम समय नहीं दे रहे हैं जबकि कमलनाथ के एक बार के कहने पर समय दे दिया गया। एक यूजर ने लिखा है कि क्या बात है मामा को स्टेट हैंगर क्षेत्र में मुलाकात करना ज्यादा पसंद आता है।