नरसिंहपुरl जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के बोदरी गांव में एक युवक का शव नाले के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दामाद अपने ससुराल आया थाl
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शिवू कहार के रूप में की। शिवू बटेशरा, करेली का निवासी था और कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल बोदरी आया हुआ था।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शिवू शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर घर से चला जाता था।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Back to top button