कटनी

दसवीं का पेपर देने निकली घर से लापता, कोतवाली पुलिस की तत्परता से सकुशल पहुंची परिवार के पास

कटनी, यशभारत। पन्ना जिले के थाना सलेहा अंतर्गत ग्राम सिठौली से अचानक लापता हुई नाबालिग बालिका को कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के पास से सकुशल दस्तयाव कर उसे सकुशल उसके परिवार वालों के पास पहुंचाया है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि 25 फरवरी को थाना सलेहा में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नातिन सरस्वती स्कूल गुनैार में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करती है। विगत 25 फरवरी को सुबह 8 बजे घर से 10वीं का पेपर देने निकली थी। जो घर वापस नही लौटी। पीडि़त की शिकायत के आधार पर थाना सलेहा में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज की गई। बालिका की तलाश के दौरान यह जानकारी लगी की बालिका कटनी की तरफ गई है। थाना प्रभारी सलेहा ने बालिका तलाश के लिए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय से संपर्क किया और अपहृता की पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टाफ को नाबालिग बालिका की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रेल्वे स्टेशन कटनी मुड़वारा, बस स्टेण्ड के आसपास अलर्ट रहने के निर्देश दिए। चंद घंटो में ही नाबालिग बालिका को मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास से सकुशल दस्तयाव किया गया। नाबालिग बालिका को सकुशल थाना लाकर जिला पन्ना थाना सलेहा को सूचना दी गई। थाना सलेहा द्वारा नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, आरक्षक दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन अजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button