देश

दमोह कलेक्टर के नाम से चल रहे फेक व्हाट्सएप नंबर : होगी कार्रवाई

Table of Contents

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर सक्रिय होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

कलेक्टर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि +84 915677074 नंबर से उनके नाम और प्रोफ़ाइल फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए इस फर्जी अकाउंट को तत्काल ब्लॉक करवाने एवं दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन अब इस मामले में तकनीकी स्तर पर जांच शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर या संदेश पर भरोसा न करें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इस कार्रवाई के बाद फर्जी पहचान बनाकर लोगों को गुमराह करने वालों पर नकेल कसने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button