जबलपुरमध्य प्रदेश

थाईलेंड पहुंची मंडला की लाईची बाई…. बनी प्रेरणा स्रोत , अपने विचार किए साझा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला, यश भारतlयदि महिलाएं किसी कार्य को करने की ठान ले तो उस कार्य को अपने अंजाम तक पहुंचा कर रहती है।

आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में हजारों महिलाएं आत्म निर्भर तो है ही, साथ ही अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। इसके साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने सामाजिक रूप से मजबूत भी कर रही है। ऐसी ही एक महिला बिछिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम उमरवाड़ा की लायची बाई है, जो अपने गांव के लोगों को जल संसाधनों के अलावा पर्यावरण से जुड़े कार्य का नेतृत्व कर उन्हें प्रेरित कर रही है।

 

जानकारी अनुसार विगत वर्ष 2017-18 में बिछिया विकासखंड की लाईची बाई को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जल संसाधनों के प्रबंधन, शासन में उनके अनुकरणीय कार्य और पानी का सामयोजित तरीके से संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर लाईची बाई को महिला जल चैंपियन के रूप में मान्यता देकर उपाधी से सम्मानित किया गया था। उनका नामांकन फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफईएस) द्वारा दायर किया गया था, जो इन महिलाओं के साथ काम कर रही थी। ये दोनों महिलाएं लाईची बाई और सागनी बाई अपने गांव में ग्राम पर्यावरण समिति की लीडर भी हैं।

 

बता दे कि विगत वर्ष थाईलैंड में आयोजित जल वायु केन्द्रित सामुदायिक पहल सम्मेलन में बिछिया विकासखंड के ग्राम उमरवाडा की रहने वाली लायची दीदी का चयन किया गया था, इस सम्मेलन में 06 देशों के समुदायों, नागरिक समाज और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले पत्रकार शामिल थे। इस सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने अपने क्षेत्रों में जल संसाधनो के प्रबंधन के लिए किये जा रहे कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांझा किया। यह आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के लिए बड़ी बात थी कि एक आदिवासी सामुदाय की महिला ने थाईलैंड में जाकर अपने विचार को सांझा किया।

 

बताया गया कि लाईची बाई ने वर्षा जल को संचय करने के लिए गांव के नाले में बोरी बंधान, स्टाप डेम में गेट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करके रवि सीजन में फसलों में सिंचाई के माध्यम से फसल में उत्पादन बढ़ाने का कार्य विगत कई वर्षो से कर रही है। जिससे लोगों की आय में वृद्धि भी हो रही है।

 

इसके साथ ही लाईची बाई जंगल को बचाने के लिए करीब 10 गांव के लोगों को एकत्र करके मंडला कलेक्टर के पास पहुंची। इसके साथ ही नर्मदा मैया करे पुकार आओ लगाए पेड़ हजार अभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत की सामुदायिक जमीन में वृक्षारोपण कार्य ग्राम पंचायत की विकास योजना में जुड़वा कर फलदार पौधा रोपड़ कराने में अपनी भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button