जबलपुरमध्य प्रदेश

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरा पारान्यूनतम तापमान पहुंचा 9.4 डिग्री :  स्वास्थ्य पर हो सकता है असर,डॉक्टर दे रहे सावधानी बरतने की सलाह

सिवनी यश भारत:-नए वर्ष की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट आते जा रही है। उत्तर की ओर से चल रही शीत लहर के कारण ठंड बढ़ गई। शीत लहर के कारण तीन दिनों में न्यूनतम पारा में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले बुधवार को जहां न्यूनतम पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को 11.2 व शुक्रवार को न्यूनतम पारा गिरकर 9.4 दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह शीत लहर नहीं चलने के कारण ठंड का असर कम हुआ था।

 

वहीं न्यूनतम पारा भी 19 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। अब शाम होने के बाद लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। ठंड बढ़ने और शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी-खांसी के साथ कान के पीछे सूजन और दर्द की शिकायत बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए पालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को ठंड से बचाने के साथ कान ढंक कर रखना जरूरी है। डाक्टर पी सूर्या ने बताया है कि बच्चों के साथ बुजुर्गों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सर्द हवाएं सभी को बीमार कर सकती है। ऐसे में ठंड से बचने के उपाए करने चाहिए। साथ ही रात में घर पर ही रहना चाहिए क्यों कि रात में पारा तेजी से कम होता है।

 

1 सप्ताह में तापमान में हुआ उतार चढाव

दिनांक – अधिकतम – न्यूनतम

28 दिसंबर – 26.0 – 19.4

29 दिसंबर – 23.2 – 17.8

30 दिसंबर – 24.4 – 16.4

31 दिसंबर – 24.2 – 13.4

01 जनवरी – 22.2 – 12.4

02 जनवरी – 22.2 – 11.2

03 जनवरी – 26.6 – 9 .4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button