जबलपुरमध्य प्रदेश

तिलवारा में उतराते हुए मिली महिला की लाश : पुलिस खोज रही खिनाख्तगी के सबूत, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा घाट पर एक महिला का शव उतराते हुए मिला है। लोगों ने जैसे ही नदी में शव को देखा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से रेस्क्यू कर, पीएम हेतु रवाना किया है। फिलहाल महिला के शव की शिनाख्ती नहीं हो सकी है। पुलिस जांच जारी है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी लेखराम नादोनिया ने बताया कि तिलवारा तट पर श्रद्धालुओं ने पुलिस को सूचित किया कि एक महिला का शव नदी में उतराते हुए देखा जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर, नाविकों की मदद से शव को रेस्क्यू कर पानी के बाहर निकाला गया। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। महिला के शरीर में जख्म के हल्के निशान है। आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्तगी के प्रयास किए। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला की फोटो भेजी गई है। अब पूरी तड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App