तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंगवाकला में एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में सिंचाई के लिए तालाब पर लगी मशीन चालू कर रहा था, इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसान को बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान ग्राम महंगवाकला निवासी 55 वर्षीय हीरा सिंह पिता करन सिंह गौड़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Back to top button