तलवारों के साथ पकड़े तीन असामाजिक तत्व

जबलपुर यश भारत।थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्रीमति पूर्वा चौरसिया ने बताया ने बताया कि दिनांक 27मई की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि झिन्ना मोहल्ला आमाहिनौता में एक व्यक्ति तलवार लिये खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहाँ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक हाथ में तलवार लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके हाथ से तलवार कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख मुबीन उम्र 22 वर्ष निवासी कबाड़ी मोहल्ला आमाहिनौता बताया जिसके कब्जे से तलवार जप्त की गई।
इसी प्रकार उसी रात्रि मुखबिर की सूचना पर विपशना आश्रम मोड़ के पास धुआंधार रोड में दबिश दी देते हुये आरोपी अजय झारिया उम्र 21 वर्ष निवासी पंचवटी भेड़ाघाट केा तलवार सहित पकड़ा गया।
यह अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर व्हीआईपी गेट के आगे स्वर्गद्वारी रोड़ भेड़ाघाट में दबिश दी देते हुये आरोपी आकाश बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 भेड़ाघाट केा तलवार सहित पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।







