मध्य प्रदेशराज्य

ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय विकलांग की मौत : घंसौर रेलवे स्टेशन के समीप की घटना

सिवनीl जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत घंसौर रेलवे स्टेशन के समीप दोपहर के समय एक हादसा हो गया। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घंसौर में एक विकलांग व्यक्ति भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। दोपहर के समय वह रेल की पटरी पार कर रहा रहा था। उसी समय ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का क्या नाम था और कहाँ का रहने वाला था इसकी जानकारी नही मिल पाई है।

 

इस घटना की सूचना लोगो ने घंसौर पुलिस और जीआरपी पुलिस बको दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक जे शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी लक्षमण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button