मध्य प्रदेशराज्य

ट्रक से  मारी बाइक को टक्कर :  युवक की  दर्दनाक मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

Table of Contents

मंडला l नेशनल हाईवे-30 पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। यह हादसा बिछिया थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास हुआ। हादसा शुक्रवार दोपहर का है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें बाइक चालक रविन्द्र सारथी (34), उनकी पत्नी बिसरती सारथी (32) और रुक्मणि सारथी (40 वर्ष) शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे हेल्पलाइन 1033 की टीम (पायलट लेखराम यादव, ईएमटी मार्को और हेल्पर सुरजीत) मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल बिछिया अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने रविन्द्र सारथी को सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक रविन्द्र सारथी ग्राम देवगांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी और एक अन्य परिजन के साथ ग्राम खमरोटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय बंजारी घाट के पास यह दुर्घटना हुई। बिछिया पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button