टे्रनों में चैकिंग स्कवाड की दबिश, यात्रियों से वसूला 8 करोड़ रूपए का जुर्माना, बिना टिकट यात्रियों पर की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर समय समय पर टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी में 1 लाख 32 हजार मामले पकड़े। इन मामलों में बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित 8 करोड़ 73 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया। यह राशि पिछले वर्ष फरवरी माह में वसूले गए 7 करोड़ 73 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 12.83 प्रतिशत अधिक है। मुख्यालय सीसीएम स्कवाड के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकट जांच अभियान में बिना टिकट अनबुक्ड लगेज अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के 2 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे15 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जांच अभियान में 51 हजार प्रकरण बनाए गए, जिनसे 3 करोड़ 51 लाख रुपयेका जुर्माना वसूल किया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना टिकट यात्रा न करें। यात्रा से पूर्व उचित टिकट अवश्य लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वय से पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।






