
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रविवार को AAP के पूर्व पार्षद हसीब उल हसन शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया। हसीब ने कहा कि आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किसी और का नाम दिया गया। फिलहाल, वह टावर से उतर गए हैं।
ट्रांसमिशन टावर से उतरने के बाद हसन ने कहा- पार्टी मीडिया से डर गई। ये आपकी जीत है अब मैं कल नामांकन भरूंगा। अगर आप लोग नहीं आते तो AAP के नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी मेरे पेपर कभी वापस नहीं करते। मेरे पेपर साजिश के तहत रखे गए थे। उन्होंने आरोपी लगाया कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी तीनों भ्रष्ट है, उन्होंने ही टिकट 2-3 करोड़ रुपए में बेचे हैं।