टमाटर से भरा ट्रक पलटा. कंडक्टर की मौत पनागर के नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना

फोटो
जबलपुर यशभारत।
पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक टमाटर से भरा ट्रक पलट जाने के कारण कंडक्टर की मौत हो गई। उक्त दुर्घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इस दुर्घटना के संबंध में पनागर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था। वह जैसे ही नेशनल हाईवे 37 पनागर के पास पहुंच ही था कि ट्रक चालक वहां से अपना संतुलन को बैठा और खाई में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में इलाहाबाद गोंदा निवासी 30 वर्षीय साहिल खान की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक के नीचे दबे साहिल को हाड्रा आदि की मदद से उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।







