जबलपुरमध्य प्रदेश

ज्वेलर्स की दुकान पहुंचा साधु के वेश में डकैत : कारामात दिखाकर निगल ली सवा लाख रुपये की अंगूठी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में सराफ ा कारोबारी की दुकान पहुंचे साधू वेशधारी युवक ने करामात दिखाते हुए सवा लाख रुपये कीमती सोने की अंगूठी निगल ली। अंगूठी में नीलम जड़ा हुआ था। अंगूठी निगलने के बाद साधू वेश में पहुंचे युवक ने शो रूम संचालक को अनिष्ट की धमकी दी और भाग निकला। घटना के बाद शो रूम संचालक ने अधारताल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राजीव भल्ला की भल्ला ज्वेलर्स के नाम से अधारताल में सोने-चांदी का शो रूम है। रोजाना की तरह सुबह वह अपने शो रुम पहुंचे। जब वह अपने शो रुम में सोने-चांदी के आभूषण जमा रहे थे, तभी एक साधू के वेश में युवक पहुंचा। वह गेरुआ रंग के साधु संत जैसे वस्त्र पहने था। सिर पर भी लाल रंग का गमछा बांधे था एवं एक सफेद गमछा ओढ़े हुए था। वह दुकान के बाहर बैठ गया। राजीव ने उसे चाय के लिए रुपये दिए। उसने रुपये लेने से मना कर दिया। बोला कि आप ही चाय मंगवा दो। राजीव भल्ला ने उसके लिए चाय मंगवाई। चाय पीने के बाद वह उनके शो रुम के अंदर आ गया और राजीव से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसने लक्ष्मी जी दिखाने के लिए बोला। इसी बीच साधू के वेश में पहुंचे युवक ने राजीव के हाथ की उंगली में सोने की नीलम जडि़त अंगूठी देखी। उसने बातों में फंसाया और राजीव से उनकी अंगूठी उतरवा ली। राजीव ने अंगूठी उसे दी। उसने कुछ मंत्र पढऩे का नाटक किया। इसके बाद अंगूठी को अपने गले में पहनी हनुमानजी के लाकेट से छुलाया। राजीव कुछ समझ पाते इसके पहले ही उसने अंगूठी अपने मुंह में रखी और निगल ली। अंगूठी निगलने के बाद उसने राजीव को अनिष्ट होने की बात बोलकर डराया और शो रुम से चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button