डिंडौरी lजनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यों में सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर (जनजातीय कार्य) अंजू पवन भदौरिया ने जिले में पदस्थ अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे हैं।
जारी आदेश अनुसार स्थापना 2005 /1773 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है जिसमें अजय मरकाम, प्राचार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदरानी प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर, शिवभजन सिंह परस्ते, प्राचार्य, हाई स्कूल कमरासोंडा प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपुर, अमोल सिंह मरावी, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. गाडासरई प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बजाग, एम.के. राय, व्याख्याता, हाई स्कूल बढईगड, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा, सामद सिंह मरावी, उ.मा.शि., उत्कृष्ट विद्यालय मेंहदवानी , प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी, सतीश कुमार धुर्वे, उ.मा.शि., शा.उ.मा.वि. प्राचीन डिंडौरी, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी, चिंताराम कुशराम, उ.मा.शि., शा.उ.मा.वि. रूसा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया, आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि पूर्व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी 31 अक्टूबर 2025 तक अपने प्रभार से मुक्त होकर मूल पदस्थ संस्था में उपस्थिति दर्ज करें। ज्ञात हो कि जिले में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जिसमें स्तम्भ की भूमिका निभा रहे बीईओ बदले गए जिसमें कुछ लापरवाही और बेपरवाह प्रभारी बीईओ को हटाया गया है।