जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर हुई एफआईआर : पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी सहित पूरी पोलिंग पार्टी  सस्पेंड

जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर द्वारा अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाने और  वीडियो बनाकर शेयर करने मामले में कलेक्टर भोपाल ने लिया संज्ञान

भोपाल यश भारतlविनय मेहर ने भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के मतदान केंद्र क्रमांक 71 खितवास पर  अपने नाबालिक बेटे से वोट डलवाया था। इस मामले में कलेक्टर भोपाल ने एसडीएम बैरसिया को जांच सौपी थी जांच के बाद जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर बैरसिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

इस मामले मे लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी उनके सहायक सीआर बाथम, मनोज कुमार मौर्य और मदन गोपाल पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं प्रधान आरक्षक संतोष को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button