
रिजर्वेशन प्रोसेस जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी के ऑडिटोरियम (कलियासोत के पास) में चल रही है। रिजर्वेशन पर गांव से लेकर शहर तक राजनीति करने वाले उन नेताओं की नजर है, जो अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होना चाहते हैं। रिजर्वेशन प्रोसेस शाम तक चलेगी। नगरीय निकाय के अध्यक्षों के रिजर्वेशन प्रोसेस में देरी हो सकती है, क्योंकि 300 से ज्यादा निकायों के लिए यह कार्रवाई होगी। ऐसे में समय लग सकता है। हालांकि, इनकी प्रारंभिक तस्वीर पहले ही तय हो चुकी है।
रविंद्र भवन में निकाय अध्यक्षों के लिए रिजर्वेशन
प्रदेश के नगरीय निकायों के चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन भी 31 मई को होगा। दोपहर 3 बजे रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य होगी।
- प्रदेश के 317 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं, जिनमें 16 नगर निगम भी शामिल हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण नहीं होगा।
- प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं।