देश

जिम्मेदार नींद में : सड़क में कब्जा कर बिछा रहे मक्का,बढ़ रही दुर्घटनाओं की संभावना, आने जाने में हो रही परेशानी

सिवनी यश भारतlजिले में इन दिनों मक्का कटाई का काम करने के बाद उसे सुखाने के लिए लोग सड़कों का उपयोग कर रहे हैं। यही मक्का लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दोपहिया वाहन सवार मक्के के कारण फिसल रहे हैं। और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और न ही सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं।

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सड़क जाम कर डाल रहे मक्का:-
बींझावाड़ा से लेकर बबरिया रोड में सड़क पर डाले गए मक्के का नजारा देखा जा सकता है। सड़क के आधे हिस्से तक मक्का फैलाकर उसे सुखाया जा रहा है। यह सिलसिला दिनों से बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बींझावाड़ा के पास गत दिवस रात को दो पहिया वाहन सवार एक युवक सड़क पर बिछे मक्के के कारण अनियंत्रित हो गया था। किसी तरह उसने बाइक संभाली वरना गिरकर, गंभीर रूप से घायल हो जाता। एक माह में यहां कई बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं। वहीं बताया जा रहा कि आधा दर्जन गिरकर घायल भी हो चुके हैं। पुराना बायपास व जिला पंचायत की ओर से आने वाले वाहन चालकों के मोड़ होने के कारण यहां हादसे का शिकार होने की आशंका ज्यादा है।

सड़क पर लकड़ी गड़ाकर कर रहे कब्जा:-
मक्का फसल कटाई के बाद मक्के को सुखाने के लिए सड़क मार्ग पर कब्जा कर लकड़ियां गड़ाकर कब्जा कर लिया गया है। और ट्रेक्टर भी खड़े किए जा रहे हैं। यह आलम जिले के कई स्थानों में देखने को मिल रहा है। लेकिन जिन क्षेत्रों में उत्पादक अधिक है। वहां ज्यादा इस तरह की स्थिति बनी हुई है। चूंकि किसान मक्का निकलने के बाद अगली फसल के लिए खेत तैयारी कर रहे हैं इसीलिए वे मक्के को सड़क में डालकर सुखा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu