
जबलपुर, यशभारत। ओमती पुलिस ने एक शातिर जालसाज को दबोचा है। जिसने जमीन के सौदेबाजी में धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपए हड़प लिए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। ओमती टीआई एसपीएस बघेल ने बताया कि धनी की कुटिया के पास अधारताल निवासी डॉ. ज्ञान बबेले पति डॉ. अनिल कुमार बबेले की अनंततारा तिलहरी निवासी नीरज कुमार से जान पहचान थी। नीरज कुमार ने उन्हें एक जमीन दिखाई थी। कुछ साल पहले नीरज कुमार ने उस जमीन को खुद की जमीन बताते हुए एग्रीमेंट करके बबेले दंपति से 12 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद इसके बाद नीरज कुमार ने रजिस्ट्री करने में आनाकानी करना शुरू कर दिया। बाद में बबेले परिवार ने पतासाजी की तो पता चला कि जिस जमीन का सौदा नीरज कुमार ने किया है वह उसकी नहीं है। आरोपी से पूछताछ जारी है।







