
जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप ले घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौधरी गुंड निवासी पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर के पास बागान में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान आतंकी आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।